Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

झाड़ग्राम में पर्यटकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल

झाड़ग्राम में पर्यटकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल

27 Oct 2025

झाड़ग्राम में पर्यटकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल

झाड़ग्राम में रविवार शाम हुए एक सड़क दुर्घटना में कोलकाता के बेहाला इलाके के सात पर्यटक घायल हो गए। हादसा बांसपहाड़ी पुलिस चौकी अंतर्गत मायूरझरना इलाके में हुआ, जब एक कार नियंत्रण खोकर पेड़ से जा टकराई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को ओदोलचुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों में पियू नस्कर और उनकी बेटी साहि की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को बाद में झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

पुलिस ने बताया कि सातों पर्यटक शनिवार को बेहाला से ट्रेन द्वारा झाड़ग्राम पहुंचे थे और वहां एक निजी अतिथिशाला में ठहरे थे। रविवार को वे बेलपहाड़ी के कांकड़ाझोरा मार्ग से बांसपहाड़ी की ओर जा रहे थे, तभी मायूरझरना के पास उनके वाहन की अचानक नियंत्रण खोने से दुर्घटना हो गई।

घायल पर्यटक बंशी मालाकार ने बताया कि सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक कार नियंत्रण से बाहर हो गई और पेड़ से टकरा गई। जंगल के बीच इस तरह के हादसे की हमने कल्पना भी नहीं की थी। यहां के स्थानीय लोग, पर्यटन व्यवसायी और पुलिस ने जिस तरह हमारी मदद की, उससे हम बेहद आभारी हैं।

झाड़ग्राम जिला होटल मालिक संघ के सचिव शिवाशीष चटर्जी ने कहा कि हमने घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा दिलाने का प्रयास किया। पुलिस और प्रशासन ने भी हर संभव सहयोग किया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


झाड़ग्राम में पर्यटकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल
झाड़ग्राम में पर्यटकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News